Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाका चुंगी के आबकारी गोदाम परिसर में लगी आग:एक घंटे में अग्निशमन की गाड़ियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या शहर के नाका चुंगी स्थित आबकारी विभाग के गोदाम परिसर में सोमवार दोपहर झाड़ियों में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। तेज लपटों और घने धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे गोदाम में रखी शराब की खेप सुरक्षित रही और बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोदाम परिसर की झाड़ियों से अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत जिला आबकारी अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। इस दौरान गोदाम के आसपास सुरक्षा के एहतियाती इंतजाम भी किए गए। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नाका चुंगी क्षेत्र में विभाग के तीन गोदाम हैं। जिस परिसर में आग लगी, वहां Lodgers Distillery Limited और Radico Khaitan Limited के देशी शराब के गोदाम स्थित हैं। उन्होंने बताया कि आग केवल झाड़ियों तक सीमित रही और समय रहते बुझा दी गई, जिससे गोदाम व उसमें रखा पूरा स्टॉक सुरक्षित है। अधिकारी के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध:संभल में भटोला पंचायत में किसानों ने कहा- 'एक इंच जमीन नहीं देंगे'
    Next Article
    हरदोई में गैंगस्टर एक्ट आरोपी की 2.25 करोड़ संपत्ति कुर्क:डीएम के आदेश पर पुलिस ने घर पर कार्रवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment