Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत:अमरोहा में चार घंटे पहले दिया था बच्चे को जन्म, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा; ओटी सील

    16 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात स्वास्थ्य सेवाओं की कथित लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। बाईपास मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सुल्तान ठेर निवासी रजनी (28 वर्ष), पत्नी नेपाल सिंह, को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर हसनपुर के '24x7 केयर हॉस्पिटल' में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने महिला का सिजेरियन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद रजनी की स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला का रक्तस्राव नहीं रुका। हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे डिडौली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण उग्र हो गए। वे शव को वापस हसनपुर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे और मुख्य द्वार पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक ने स्वयं डिग्री धारक होने के बावजूद किसी अकुशल डॉक्टर से ऑपरेशन कराया, जो जानलेवा साबित हुआ। हंगामे की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर धुर्वेंद्र सिंह ने टीम के साथ अस्पताल का दौरा किया और ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मृतका रजनी अपने पीछे 5 वर्षीय बेटे शरद, 2 वर्षीय बेटी आयुषी और नवजात शिशु को छोड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि- घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील की कार्यवाही की गई है। चिकित्सक से अस्पताल संबंधी कागजात मांगे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड का मिला शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग पर अड़े
    Next Article
    सुल्तानपुर रोडवेज कर्मचारी संघ चुनाव पूरा हुआ:सतीश मिश्रा बने अध्यक्ष, प्रतीक श्रीवास्तव सर्वसम्मति से चुने गए मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment