Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निहालगढ़ स्टेशन पर पिता से छूटे 3 बच्चे:सुल्तानपुर GRP ने श्रमजीवी एक्सप्रेस से सुरक्षित उतारा, ट्रेन छूटने से हुई घटना

    3 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक पिता से उनके तीन बच्चे ट्रेन में छूट गए। जीआरपी सुल्तानपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को श्रमजीवी एक्सप्रेस से सुरक्षित उतार लिया। बच्चों की पहचान सत्यम (14), शिवम (10) और सुंदरम (8) के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब संतोष कुमार पाण्डेय अपने तीनों बच्चों के साथ नई दिल्ली से राजगीर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12392) में यात्रा कर रहे थे। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर संतोष कुमार पानी लेने के लिए उतरे, लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। उनके बच्चे ट्रेन के कोच S3 की सीट नंबर 15, 23 और 35 पर ही रह गए। घटना की सूचना लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम एसआरपी को मिली, जिसके बाद जीआरपी सुल्तानपुर को अलर्ट किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के मार्गदर्शन में 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक मो. आरिफ ने हेड कांस्टेबल निगम कुमार, कांस्टेबल अजातशत्रु पाण्डेय और महिला कांस्टेबल नीतू वर्मा के साथ मिलकर बच्चों को ढूंढने का अभियान चलाया। जीआरपी टीम ने तीनों बच्चों को उनके सामान के साथ ट्रेन से सुरक्षित उतारा और उनके पिता संतोष कुमार पाण्डेय को इसकी सूचना दी। कुछ समय बाद बच्चों के पिता जीआरपी सुल्तानपुर थाने पहुंचे। अपने बच्चों को सकुशल पाकर संतोष कुमार पाण्डेय ने जीआरपी सुल्तानपुर पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में एक ही आंगन से उठे चार जनाजे:साथ खेलते थे कल तक, आज साथ ही सुपुर्द-ए-खाक, मां बनी मौत की वजह
    Next Article
    बंगाल नतीजों से पहले गोरखपुर में हवन, VIDEO:'4 मई, ममता गई' का नारा गूंजा, मां काली की पूजा कर रहे हिन्दू संगठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment