Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूंह में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़:लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार, फर्जी लिंक से मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.92 लाख

    2 hours ago

    1

    0

    नूंह जिले में एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। यह केस थाना साइबर क्राइम नूंह में दर्ज है और तावडू क्षेत्र के बावला गांव निवासी अहमद अली के साथ हुई 1.92 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2025 को पीड़ित के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध लिंक भेजा गया था। जैसे ही अहमद अली ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके विभिन्न बैंक खातों से कुल 1.92 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 1 अप्रैल 2025 को थाना साइबर क्राइम नूंह में शिकायत दर्ज कराई। फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल किया हैक मामले की जांच के दौरान लखनऊ निवासी मजहर हुसैन अनवर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा है और देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को इसी तरह निशाना बनाता रहा है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को फर्जी लिंक भेजता था और उनके बैंकिंग डेटा तक पहुंच बनाकर रकम निकाल लेता था। इस केस में इससे पहले भी एक अन्य आरोपी मोहम्मद फरहान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो लखनऊ का ही रहने वाला है। दोनों आरोपियों के बीच कनेक्शन और उनके नेटवर्क को लेकर जांच जारी है। 1.52 लाख रुपए मिल चुके वापस ठगी गई राशि में से करीब 1 लाख 52 हजार 75 रुपए पीड़ित को वापस मिल चुके हैं, जबकि बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया के तहत जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में आयुष वार्ष्णेय हाईस्कूल टॉपर बने:करन सेकंड टॉपर, तीसरे नंबर पर तीन छात्रों ने जगह बनाई
    Next Article
    96.20% अंक लाकर अभिषेक बने मुरादाबाद के इंटरमीडिएट जिला टॉपर:जाहन्वी दूसरे और कौशिकी तीसरे नंबर पर; देखिए जिले के टॉप-10 की लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment