Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा विधायक ने एलिवेटेड का किया निरीक्षण:50 प्रतिशत काम पूरा, 5.5 किमी को बनाने में 892 करोड़ होंगे खर्च, 185 करोड़ का काम पूरा

    2 hours ago

    1

    0

    दिल्ली को नोएडा से जोड़ने के लिए बनाई जा रही चिल्ला एलिवेटेड रोड का विधायक पंकज सिंह ने निरीक्षण किया। विधायक के साथ प्राधिकरण के एसीईओ वंदना त्रिपाठी, यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने साइट पर विधायक को बताया कि एलिवेटेड का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा कर लिया गया है। इसके निर्माण में करीब 892.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। इसे 5.570 किलोमीटर लंबा 6 लेन का बनाया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत एलीवेटेड रोड को शाहदरा ड्रेन से समानांतर आगे ले जाते हुए कालिंदी कुंज रोड को पार कर सेक्टर-94 के समीप मार्ग से जोड़ने की योजना है। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने कार्य को गुणवत्ता और समय से पूरा करने के निर्देश दिए। चिल्ला एलीवेटेड रोड को पुस्ता रोड से कनेक्ट करने व आगे पुस्ता मार्ग की मरम्मत के बाद दिल्ली के मयूर विहार से सेक्टर-150 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को निर्बाध गति से संचालित हो सकेगा। ये है प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत अब तक कुल 1567 पाइल्स में से 1286 पाइल्स का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 271 पाइल कैप्स में से 181 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा 271 पियर शाफ्ट में से 122 का निर्माण हो चुका है और 1310 गर्डर में से 378 की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। अब तक 185 करोड़ का हुआ काम परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 50 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 38.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं EPC कॉन्ट्रैक्टर द्वारा कराए गए कार्य की भौतिक प्रगति 32.54 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 29.67 प्रतिशत रही है। अब तक लगभग 185.48 करोड़ रुपये का कार्य पूरा किया जा चुका है। ग्रेप-4 के प्रतिबंधों का दिखा था असर अधिकारियों ने बताया कि एनजीटी के ग्रेप-4 प्रतिबंधों के चलते करीब 30 दिनों तक काम बाधित रहा। इसके बावजूद 365 दिनों के पहले माइलस्टोन (20 प्रतिशत) को समय पर हासिल कर लिया गया है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेज गति से जारी है और अगले माइलस्टोन भी समय पर पूरे होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पुलिस ने किसान नौजवान बचाओ यात्रा रोकी:युवा कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पैदल यात्रा, पुलिस ने धारा-144 का हवाला देकर रोका
    Next Article
    परम फाउंडेशन ने वार्षिक सेवा कार्य शुरू किए:ज्येष्ठ बड़े मंगल पर वृद्धाश्रम में भंडारे से हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment