Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में दो और गिरफ्तारी:बिगुल मजदूर दास्ता से जुड़े है दोनों, हिंसा के दौरान नोएडा में थे मौजूद

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के पीछे बिगुल मजदूर दस्ता का नाम साफ होते ही पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। देररात बिगुल मजदूर दास्ता के दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान हिमांशु ठाकुर पुत्र राम ठाकुर और सत्यम वर्मा पुत्र स्व डा लाल बहादुर वर्मा है। इन दोनों की प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों एवं हिंसक घटनाओं के संचालन में संलिप्तता मिली। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तकनीकी माध्यमों का प्रभावी प्रयोग करते हुए इन दोनों को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को पूछताछ के लिए थाना फेज-2 लाया गया था। वहां साक्ष्य के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई। इसमें हिमांशु दिल्ली और सत्यम वर्मा लखनऊ का रहने वाला है। हिमांशु नोएडा हिंसा के दौरान नोएडा में मौजूद था। हिमांशु माटरमांइड आदित्य आंनद से लगातार संपर्क में था। इस मामले में अब तक आदित्य आनंद, रुपेश राय और मनीषा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इन तीनों को हिंसा का मास्टर माइंड बता रही है। हिंसा से पहले 30 मार्च से एक अप्रैल तक ये सभी नोएडा में आदित्य के घर पर थे और हिंसा की प्लानिंग की। जिसके बाद 9 और 10 अप्रैल को इन लोगों ने वाट्सऐप ग्रुप बनाए और मजदूरों को जोड़ा। जिसके बाद 13 अप्रैल को आगजनी तोड़फोड़ करने के लिए मजदूरों को उकसाया। इस मामले में और भी गिरफ्तारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य निश्चलानंद बोले-भारत को विभाजित करने का प्रयास होगा असफल:एक दिन हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाएगा, 23 अप्रैल को 1964 साल पुराने मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा
    Next Article
    20 दिन में एक भी एडमिशन नहीं...शिक्षकों का कटेगा वेतन:वाराणसी में BSA ने 65 ऐसे विद्यालयों की तैयार कराई सूची, सभी BEO भी जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment