Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा प्राधिकरण पर 16 अप्रैल को महापंचायत:भारतीय किसान यूनियन ने जमीन अधिग्रहण, सर्किल रेट पर रणनीति बनाई

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत रविवार को नोएडा के याकूतपुर गांव में आयोजित की गई। इस पंचायत में नोएडा प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ 16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। बेली भाटी ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण किसानों के साथ छल कर रहा है। उन्होंने बताया कि 'न्यू नोएडा' परियोजना के तहत प्राधिकरण 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन खरीद रहा है, जबकि पिछले काफी समय से सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है। किसानों ने कई बार धरने दिए और सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की, जिस पर प्राधिकरण ने जल्द बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था।हालांकि, हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में किसानों के लिए प्रतिकार राशि नहीं बढ़ाई गई, बल्कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सर्किल रेट एक समान कर दिए गए, जिसे किसानों के साथ धोखा बताया गया है। अमित दाता ने बताया कि प्राधिकरण ने पंचायती व्यवस्था खत्म कर दी है, जिससे गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। अधिकारियों द्वारा कार्य न करने के कारण गांवों की स्थिति खराब हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्राधिकरण अधिकारियों से संपर्क कर सीसी रोड बनवाने के लिए आवेदन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गांवों की सड़कें और गलियां जर्जर हो गई हैं, और बारात घर जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके गांवों में विकास कार्य पूरे नहीं होते और सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की जाती, तब तक वे प्राधिकरण को अपनी जमीन नहीं देंगे। प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने किसानों से 16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। खटाना ने कहा कि यह लड़ाई नोएडा के किसानों और मजदूरों के अस्तित्व को बचाने की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 'न्यू नोएडा' के नाम पर दादरी के किसानों की जमीन को किसी भी कीमत पर लूटा नहीं जाएगा। उन्होंने मांग की कि नोएडा प्राधिकरण पहले किसानों के लंबित कार्यों को पूरा करे, 5-10 फीसदी आबादी भूखंडों का निस्तारण करे, गांवों का विकास करे और रोजगार जैसी समस्याओं का समाधान करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में खनन माफियाओं ने पुलिस टीम से की हाथापाई:अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, वीडियो वायरल
    Next Article
    जौनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, दवा लेने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment