Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय हुआ हादसा, दवा लेने जा रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के सिधवन में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भदोही जनपद के शेरवा निवासी संजय यादव (45 वर्ष) पुत्र जयदेव यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज रविवार संजय यादव को किसी जहरीले कीड़े ने डंक मार दिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपनी बाइक से दवा लेने के लिए निकले थे। सिधवन पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण पर 16 अप्रैल को महापंचायत:भारतीय किसान यूनियन ने जमीन अधिग्रहण, सर्किल रेट पर रणनीति बनाई
    Next Article
    गाजियाबाद में महर्षि दयानंद गौशाला में कार्यक्रम:भारत विकास परिषद के पदाधिकारी बोले- गौवंश की सेवा जरूर करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment