Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खनन माफियाओं ने पुलिस टीम से की हाथापाई:अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, वीडियो वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान माफियाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गांव शाहपुर खैरट और मखदूम इलाके में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। इसी दौरान खनन माफिया मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और माफियाओं ने लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान खनन माफिया जबरन तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगई के बल पर पुलिस कार्रवाई को चुनौती दी जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन का खेल जारी है और खनन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कथित रूप से सुविधा शुल्क देकर खुलेआम खनन किया जा रहा है, जिससे कई गांवों में खेतों को खोदकर तालाब में बदल दिया गया है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करणी सेना ने मनाई महाराणा सांगा की जयंती:मिर्जापुर में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
    Next Article
    नोएडा प्राधिकरण पर 16 अप्रैल को महापंचायत:भारतीय किसान यूनियन ने जमीन अधिग्रहण, सर्किल रेट पर रणनीति बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment