Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करणी सेना ने मनाई महाराणा सांगा की जयंती:मिर्जापुर में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला इकाई ने महाराणा सांगा उर्फ महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई। यह कार्यक्रम राजपुर स्थित शिवगंगा गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जहां महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि इतिहास दोहराया नहीं जाता, बल्कि वह हमें महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने की। उन्होंने बताया कि महाराणा संग्राम सिंह, महाराणा कुंभा के बाद मेवाड़ के सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण शासकों में से एक थे। उन्होंने अपने पराक्रम और नेतृत्व क्षमता के बल पर मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया और राजपूताना के विभिन्न राजाओं को एकजुट किया। राणा रायमल की मृत्यु के बाद 1509 में वे मेवाड़ के महाराणा बने और अपने समय के सबसे शक्तिशाली शासकों में गिने गए। गहरवार ने आगे कहा कि राणा सांगा ने दिल्ली, गुजरात और मालवा की शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष कर अपने राज्य की रक्षा की और राजपूत एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे महाराणा संग्राम सिंह के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वैज्ञानिक धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संजय कुमार गुप्ता, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और करणी सेना के पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या की निंदा की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राकेश सिंह राणा, डॉ. अवनीश सिंह, शिवम सिंह राजपूत, धीरज सिंह, त्रिभुवन सिंह, नीरज, सुनील कुमार सिंह, पंचम सिंह, मनीष सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, रमेश चंद्र, मृगेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप सिंह, मंगल सिंह एवं सुशील पांडेय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने UPI से गलत ट्रांसफर हुए पैसे वापस कराए:मिर्जापुर मे दो मामलों में 2.75 लाख से ज्यादा की राशि पीड़ितों को मिली
    Next Article
    मथुरा में खनन माफियाओं ने पुलिस टीम से की हाथापाई:अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment