Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ट्रांसपोर्टर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार:रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर भागे, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    1 day ago

    1

    0

    बादलपुर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर जीवन किशोर हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात हुई इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके पास से तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास एनटीपीसी कट पर कुछ संदिग्ध लोग आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरा देखकर दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हत्या के मामले में थी तलाश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अच्छेजा गांव निवासी विवेक नागर उर्फ विक्की और विशाल कश्यप के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 19 जून को ट्रांसपोर्टर जीवन किशोर की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल कश्यप को शक था कि जीवन किशोर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। वहीं विवेक नागर इस बात से नाराज था कि जीवन किशोर उसे लोगों के सामने अपना ड्राइवर या बाउंसर बताता था, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस करता था। घर से बुलाकर मारी थी गोली पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने मिलकर जीवन किशोर की हत्या की योजना बनाई थी। वारदात वाले दिन उन्होंने जीवन किशोर को घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हथियार और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी पुलिस लाइन में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब:हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, राज्यमंत्री, डीएम-एसपी भी हुए शामिल
    Next Article
    हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास:जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने लिया भाग, करें योग रहें निरोग का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment