Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में शादी का झांसा,ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव:आरोपी MP से गिरफ्तार, SHO और विवेचक हो चुके निलंबित, बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    पहचान छिपाकर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और फिर ब्लैकमेल करने वाले वांछित आरोपी को फेज तीन थाने की पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। आरोपी की पहचान 26 साल का विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज हुई है। ये मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। निवास स्थान से ही आरोपी को दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक इसी साल 17 मार्च को पीड़िता ने थाना फेस तीन में शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसका वीडियो बना ली। आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और उससे पैसे व जेवर भी हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस की लापरवाही आई थी सामने इस मामले में पुलिस कमिश्नर को लापरवाही मिलने पर थाना फेस तीन के प्रभारी पुनीत सिंह और विवेचक महिला दरोगा प्रीति को गुरुवार निलंबित कर दिया था। साथ ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एसीपी उमेश यादव की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस विभाग के कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी आगामी दिनों में कार्रवाई हो सकती है। बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन मामले को लेकर पहले स्थानीय लोगों और बजरंग दल ने थाने में विरोध प्रदर्शन भी किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था। पुलिस ने बताया कि अब आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉस्टलर्स वर्सेस डेलीगेट्स विवाद में सूर्या की हत्या:आरोपी मंजीत पर पहले से दर्ज है मुकदमा, 3 महीने पहले हुई थी लड़ाई
    Next Article
    प्रदर्शनी में दिखाई गईं सरकार की उपलब्धियां:जिलाध्यक्ष बोले- पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहीं योजनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment