Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉस्टलर्स वर्सेस डेलीगेट्स विवाद में सूर्या की हत्या:आरोपी मंजीत पर पहले से दर्ज है मुकदमा, 3 महीने पहले हुई थी लड़ाई

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी कालेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। छात्र आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही साथ एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पूरा प्रकरण हॉस्टलर्स वर्सेज डेलीगेट्स स्टूडेंट के वर्चस्व की लड़ाई है। यूपी कालेज में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर गोली मारकर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई। इसके बाद छात्र आक्रोशित हैं। जानकारों और पुलिस सूत्रों की मानें तो यह विवाद तीन महीना पुराना और वर्चस्व का है। जानकारी के अनुसार यूपी कालेज में हॉस्टलर्स और डेलीगेट्स के बीच में लगातार मनमुटाव चलता है। मृतक सूर्य प्रताप सिंह हॉस्टल का रहने वाला है। और मंजीत डेलीगेट्स यानी कैंपस के बाहर का रहने वाला है। अक्सर हॉस्टलर्स और बाहर के छात्रों के बीच ड्रेस, बैग और अन्य चीजों को लेकर कहासुनी होती है। सूत्रों के अनुसार तीन महीना पहले भी मंजीत और सूर्य के कहासुनी हुई थी। आज मंजीत अपना फार्म।जमा करने आया था उसी समय सूर्य प्रताप भी पहुंचा और कहासुनी हुई। जिसके बाद मंजीत बाहर निकला और फिर अंदर आकर उसने सूर्य पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और सूर्य के साथियों और कालेज प्रशासन से घटना की जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। वहीं 6 टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई है। अब पढ़िए पूरा मामला…. 20 दिन बाद आज स्कूल पहुंचा था छात्र छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह अतुलानंद स्कूल में ड्राइवर हैं। उनकी मां किरण सिंह अतुलानंद स्कूल में सहायिका हैं। छात्र की दो बहनें हैं, एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी अविवाहित है। सूर्य प्रताप को 20 दिन पहले चेचक निकल आई थी, जिसके चलते वह कॉलेज नहीं आ रहा था। ठीक होने के बाद वह आज ही कॉलेज पहुंचा था। छात्र बोला- प्रिंसिपल के सामने मारी गई गोली साथी छात्र सर्वेश पांडेय ने बताया- हम लोग क्लास में थे, तभी बम फूटने जैसी आवाज आई। पहले हमें लगा कि कोई शरारत कर रहा है। बाहर आकर देखा तो मंजीत गोली चला रहा था। मैं दोस्त को बचाने के लिए दौड़ा, तो उसने मुझ पर बंदूक तान दी। मैं वहां से भागा, फिर दोबारा उसे बचाने के लिए लौटा, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। उसके साथ एक-दो अन्य लोग भी थे। आरोपी ने कुल चार राउंड फायरिंग की। सूर्य प्रताप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। एक अन्य छात्र ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों को प्रिंसिपल ने बुलाया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने सूर्य प्रताप सिंह को सबके सामने अपमानित किया। इसी दौरान मंजीत ने गोली चला दी। प्रिंसिपल इस्तीफा दें। जब तक सूर्य प्रताप को इंसाफ नहीं मिलेगा, हम कॉलेज नहीं चलने देंगे।” डीआईजी शिवहरी मीणा की छात्र की तीखी बहस छात्र की मौत के बाद 200 से अधिक छात्र जुट गए। गुस्साए छात्रों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। दुकानों पर पत्थर फेंके। आनन-फानन में दुकानदारों ने शटर गिरा लिए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। डीआईजी शिवहरी मीणा ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी एक छात्र से तीखी बहस हो गई। डीआईजी ने कहा- शांति से बैठ जाओ, यह कोई तरीका नहीं है। इस पर छात्र बोला, हम दिनभर धूप में बैठे हैं। इस पर डीआईजी ने कहा- मैं भी तो धूप में ही खड़ा हूं। मैंने तो कुछ नहीं किया। मेरी बात सुनो, फालतू की बातें मत करो। इसके बाद अन्य छात्रों ने उस युवक को वहां से हटा दिया। कमिश्नर ने छात्रों से की बात, कार्रवाई का आश्वासन पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भी कॉलेज पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र शांत नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने कॉलेज के गेट बंद कर दिए। कुछ छात्र गेट के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब तीन घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। बाद में पुलिस ने गेट खुलवाया। पुलिस कमिश्नर ने बताया- छात्रों से बातचीत में सामने आया है कि तात्कालिक विवाद के दौरान गोली चली। सीसीटीवी और डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। छात्रों ने प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाए हैं, जिनसे लिखित शिकायत मांगी गई है। आरोपी ने 3 दिन पहले इंस्टा पर लिखा था- हम बागी रहेंगे…. आरोपी मंजीत सिंह चौहान ने इंस्टाग्राम पर rajputmanjeet_1818 नाम से आईडी बनाई है। उसने अब तक 53 पोस्ट किए हैं। 17 दिसंबर को अपनी एक तस्वीर के साथ उसने लिखा था- हम बागी रहेंगे उन महफिलों में, जहां शोहरत तलवे चाटने से मिलती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में सरकारी भूमि पर हुई प्लाटिंग:शिकायत के बाद प्रशासन ने की बुलडोजर कार्रवाई, एक करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई
    Next Article
    नोएडा में शादी का झांसा,ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव:आरोपी MP से गिरफ्तार, SHO और विवेचक हो चुके निलंबित, बजरंग दल ने किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment