Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में स्कूली बस से कुचलकर बच्ची की मौत:जिस बस से उतरी उसी ने कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर भागा

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूली बस की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बच्ची की पहचान रोशनपुर गांव के रहने वाले अरुण शर्मा की बेटी भूमि के रूप में हुई है। भूमि तालड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को छुट्टी के बाद भूमि स्कूल बस से घर लौटी थी। आरोप है कि घर के पास बस से उतरने के बाद जैसे ही भूमि घर की ओर बढ़ी, उसी स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल बस में चालक के अलावा कोई हेल्पर मौजूद नहीं था, जिससे बच्चों को सुरक्षित उतारने और सड़क पार कराने की जिम्मेदारी निभाने वाला कोई कर्मचारी नहीं था। परिजनों का कहना है कि चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MPL में अजैक्स एफसी ने इंटर मेरठ को हराया:आखिरी मिनट की पेनल्टी से सागर सैनी बने हीरो, मुकाबले में अंत तक रही कांटे की टक्कर
    Next Article
    महाकुंभ भगदड़ : मुआवजे पर 30 दिनों में फैसला लें:मुआवजा दावों का निर्णय जिला प्रशासन करे, न्यायिक आयोग नहीं-हाईकोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment