Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MPL में अजैक्स एफसी ने इंटर मेरठ को हराया:आखिरी मिनट की पेनल्टी से सागर सैनी बने हीरो, मुकाबले में अंत तक रही कांटे की टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें दिन अजैक्स एफसी और इंटर मेरठ के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अजैक्स एफसी ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। अजैक्स एफसी के नदीम ने 20वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंटर मेरठ के अखिल ने शानदार वापसी करते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया और आखिरी मिनटों में अजैक्स एफसी को पेनल्टी मिली। सागर सैनी ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सटीक शॉट लगाया और टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। सागर सैनी इससे पहले राजस्थान की ओर से तीन बार संतोष ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। मैच का संचालन मुख्य निर्णायक अंकुर, अर्पण, हरीश और दानिश ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल कुमार मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष आर्यन तोमर ने बताया कि अगला मुकाबला मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी और इंटरनेशनल फुटबॉल अकादमी के बीच बुधवार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। मेरठ प्रीमियर लीग में हर दिन बढ़ता रोमांच और खिलाड़ियों का जोश दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहजोई फुटबॉल क्लब ने जीता जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब:संभल में बाल विद्या मंदिर को पेनल्टी शूटआउट में हराया
    Next Article
    नोएडा में स्कूली बस से कुचलकर बच्ची की मौत:जिस बस से उतरी उसी ने कुचला, हादसे के बाद ड्राइवर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment