Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ओवरटाइम और रविवार को काम पर दोगुना भुगतान:श्रमिकों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, यौन उत्पीड़न के लिए प्रत्येक इकाई में समिति

    2 hours ago

    2

    0

    पिछले तीन दिन से चल रही श्रमिकों की हड़ताल और मांगों को लेकर एक बैठक नोएडा प्राधिकरण में की गई। इसमें प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करूणेश ने की, जबकि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम भी मौजूद रहीं। इस दौरान प्रमुख सचिव (श्रम) एमकेएस सुंदरम और श्रम आयुक्त मार्कण्डेय शाही वर्चुअल माध्यम से जुड़े। श्रमिकों को शोषण पर चेतावनी प्रमुख सचिव (श्रम) ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों और उद्यमियों दोनों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नई श्रम संहिताओं के तहत न्यूनतम वेतन की गारंटी, समयबद्ध वेतन भुगतान, समान कार्य के लिए समान वेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, सामाजिक सुरक्षा (ईपीएफ, ईएसआई), ग्रेच्युटी और सुरक्षित कार्यस्थल जैसे प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों के शोषण के मामलों में सख्त कार्रवाई होगी। बनाया गया कंट्रोल रूम जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सभी इकाइयों में शासन की गाइडलाइंस नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से लगाई जाएं। फैक्ट्रियों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और श्रमिकों के कल्याण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। श्रमिकों और औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए 0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978862 और 0120-2978702 नंबर जारी किए गए हैं। साप्ताहिक आवकाश मिलेगा जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा। उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। प्रत्येक श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। रविवार को कार्य कराया जाता है, तो उसका भुगतान भी दोगुना दर से किया जाएगा। सभी श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में किया जाएगा। यौन उत्पीड़न के लिए समिति गठित प्रत्येक कारखाने में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी, जिसकी अध्यक्ष महिला ही होगी। शिकायत पेटी स्थापित की जाएगी व श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक श्रमिक का वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख के भीतर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। सभी श्रमिकों को वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से प्रदान की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में कोर्ट में अंतिम सुनवाई आज:EX.MP धनंजय पर 24 साल पहले हमले में नामजद विधायक अभय सिंह
    Next Article
    गोरखपुर में प्रेग्नेंट महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़:पति की गैरमौजूदगी में कुर्सी लेने के बहाने आया युवक, करने लगा बैड टच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment