Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में प्रेग्नेंट महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़:पति की गैरमौजूदगी में कुर्सी लेने के बहाने आया युवक, करने लगा बैड टच

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के कोतवाली इलाके में रहने वाली प्रेग्नेंट महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला उस समय घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए युवक जबरन बैड टच करने लगा। महिला के चीखने चिल्लाने पर वह भागा। पीड़ित महिला की तहरीर पर रविवार की देर रात कोतवाली थाने में हुमायुपुर दक्षिणी के अरमान अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला… कोतवाली इलाके की 30 साल की महिला ने तहरीर देकर बताया कि 8 अप्रैल रात के समय दुकान का सामान लेने मेरे पति घर से बाहर गए हुए थे। मेरे घर में ही कुर्सी की दुकान है। रात करीब 10:30 बजे अरमान अहमद नाम का लड़का कुर्सी लेने के बहाने मेरे घर पर आया। घर में आकर कुर्सी देखते हुए अंदर प्रवेश कर गया। उसे पता था कि घर पर मैं अकेली हूं। फिर घर के अंदर ही मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मुझे गलत नियत से बैड टच करने लगा। मैं घबरा गई। उसे पहले डांट फटकार लगाई। लेकिन वह मुझे गलत नियत से छूता रहा। मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं थी। उससे बचने के लिए मैंने शोर मचाना शुरू किया। तब जाकर वह घर से भागा। करीब 20-25 मिनट तक वह घर पर मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश करता रहा। इस घटना के बाद मैं बहुत डर गई हूं। मुझे अब उससे जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली थाने में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच उप निरीक्षक रवि चौधरी को दी गई है। उप निरीक्षक ने महिला का बयान लिया है। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ओवरटाइम और रविवार को काम पर दोगुना भुगतान:श्रमिकों के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, यौन उत्पीड़न के लिए प्रत्येक इकाई में समिति
    Next Article
    रामगढ़ताल में लाइफ जैकेट के बिना बोटिंग नहीं होगी:ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, मथुरा घटना के बाद बोट संचालक सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment