Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में LLB छात्र की घर में घुसकर हत्या:कूड़ा फेंकने के विवाद में 3 गोलियां मारीं, 8 घंटे बाद आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट

    4 hours ago

    2

    0

    नोएडा में 25 साल के एलएलबी छात्र की मंगलवार रात 12 बजे घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पड़ोस के दो सगे भाइयों ने उसे तीन गोलियां मारीं। एक सीने में और दो पेट में लगीं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र का चार दिन पहले नाली की सफाई को लेकर आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इससे आरोपी नाराज थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात छात्र साजन दोस्त की शादी से घर लौटा। कार से उतरते ही दो भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। मारपीट के बाद पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, मगर आरोपियों ने पीछा कर गोलियां मार दीं। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आए। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह 8 बजे, यानी वारदात के आठ घंटे बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी मंगेश का एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। मामला शहर के सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। छात्र का भाई बोला- 4 दिन पहले आरोपियों से भाई की हुई थी कहासुनी साकीपुर गांव निवासी साजन एलएलबी सेकेंड ईयर का छात्र था। वह जिम भी जाता था। छोटे भाई बॉबी ने बताया कि चार दिन पहले नाली में कूड़ा डालने को लेकर भाई की आरोपियों से कहासुनी हुई थी। हालांकि, मारपीट नहीं हुई थी, लेकिन आरोपी भाई से रंजिश रखने लगे थे। मंगलवार को भाई अपने दोस्त की शादी समारोह में कार से गया था। रात 12:30 बजे वह कार से घर लौटा। उसके घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले दो भाई वीर सिंह और मंगेश उर्फ टिल्लू बैठे थे। दोनों के साथ उनका दोस्त श्रीपाल और तीन अन्य साथी भी थे। भाई को गालियां दीं, फिर पिस्टल से मारी गोली बॉबी ने बताया- साजन ने अपने घर की गैलरी में कार खड़ी की। जब वह घर के अंदर जाने लगा, तभी आरोपी उसके पास आ गए और उसे घेर लिया। श्रीपाल ने साजन को गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया तो मंगेश ने पिस्टल निकाल ली। यह देख साजन घर की तरफ भागा, तभी आरोपियों ने दौड़ाकर उसे तीन गोलियां मार दीं। हम लोग दौड़कर बाहर पहुंचे। देखा तो भाई खून से लथपथ पड़ा था। हमें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। भाई को हम लोग कैलाश अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्य आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली पुलिस ने घरवालों की शिकायत पर वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू, उनकी मां वीरबती और दोस्त श्रीपाल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मंगेश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मोजरबीयर गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक आई-20 कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार को जंगल की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घिरता देख दो बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। तभी पुलिस की एक गोली आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के पैर में लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मंगेश के पास से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीगा; 45 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। गाजीपुर में गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीग गया।। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री के भाई के आवास पर खुले जिम में रेप:संचालक ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की, VIDEO बनाया; बरेली पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई
    Next Article
    CM योगी पहुंचे वाराणसी:यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद; बाबा विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन-पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment