Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कार में लगी आग:शॉट सर्किट हो सकती है वजह, चालक सुरक्षित, 30 मिनट में पाया काबू

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-98 के पास एक कार में आग लग गई। चालक ने कार को साइड किया और उतर गया। पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। आग को बुझा दिया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार को बुझाने में करीब 30 मिनट का समय लगा। सेक्टर-98 के पास टैक्सी हुंडई एक्सेंट कार कामर्शियल नंबर से रजिस्टर्ड है। गनीमत थी कि चालक के अलावा कार में कोई नहीं था। बताया गया कि बोनट की तरफ से धुंआ उठा उसके बाद तेजी से आग कार में फैल गई। आग की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आगपर काबू पाया। घटना देर रात होने की वजह से यातायात व्यवस्था को कुछ समय के लिए रोका गया। जिसके बाद सामान्य कर दिया गया। आग से कार पूरी तरह से जल गई। कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अप्रैल में ही तपिश का कहर, तापमान 43°C:स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित, स्कूल टाइमिंग बदलने की मांग
    Next Article
    बरेली में विवाह के दौरान दबंगों ने जमकर किया बवाल:कार पार्किंग विवाद में दुल्हन-मेहमानों को पीटा, चली कुर्सियां और लाठी-डंडे; 38 लोगों के केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment