Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में विवाह के दौरान दबंगों ने जमकर किया बवाल:कार पार्किंग विवाद में दुल्हन-मेहमानों को पीटा, चली कुर्सियां और लाठी-डंडे; 38 लोगों के केस

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली के एक शादी समारोह उस समय जमकर बवाल हो गया, जब मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने बरातियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से दर्जनों हमलावरों ने दावत खा रहे मेहमानों को भी पीटा। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन के साथ भी मारपीट की। अलीगंज क्षेत्र से बारात आनी थी। पंडाल में मेहमानों व ग्रामीणों के लिए दावत का आयोजन किया गया था। इसी दौरान शादी में आए एक रिश्तेदार ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गया। तुरंत कार हटाने का दबाव बनाने लगा। जब रिश्तेदार ने कार नहीं हटाई तो उसने ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर मार दी। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया। शादी का पंडाल फाड़ दिया। खाने की क्रॉकरी व प्लेटें तोड़ दीं। पूरा मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमौर गांव का है। अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… दरअसल यह घटना गुरुवार देर रात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमौर गांव निवासी केवल राम मौर्य की बेटी ज्ञानवती की शादी के दौरान हुई। अलीगंज क्षेत्र से बारात आनी थी और पंडाल में मेहमानों व ग्रामीणों के लिए दावत का आयोजन किया गया था। इसी दौरान शादी में आए एक रिश्तेदार ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचकर तुरंत कार हटाने का दबाव बनाया। कुछ देर होने पर उसने ट्रैक्टर से कार में टक्कर मार दी। जब कार मालिक ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने शादी का पंडाल फाड़ दिया और खाने की क्रॉकरी व प्लेटें तोड़ दीं। हमलावर इतने पर भी नहीं रुके और घर में घुस गए, जहां उन्होंने महिलाओं और दुल्हन के साथ भी मारपीट की। इस घटना से भयभीत कई मेहमान बिना खाना खाए ही रात में वापस लौट गए। दहशत के बीच पूरी की गईं विवाह की रस्में दहशत के बीच किसी तरह विवाह की रस्में पूरी की गईं। पीड़ित दुल्हन ने 38 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज न करने और किसी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष है। इस मामले में एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि- बारात में हुए विवाद को लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में कार में लगी आग:शॉट सर्किट हो सकती है वजह, चालक सुरक्षित, 30 मिनट में पाया काबू
    Next Article
    क्यों हुई गुलशन कुमार की हत्या, किस लिए राकेश रोशन पर चलाई गई गोली? राम गोपाल वर्मा ने बताया अंडरवर्ल्ड का 'काला सच'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment