Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में ई-ऑक्शन से होगा क्योस्क का आवंटन:दो सेक्टरों में 34 क्योस्क; खुलेंगी खाने-पीने की दुकान, मिलेगा स्ट्रीट फूड का मजा

    2 hours ago

    1

    0

    बॉटनिकल गार्डन व जीआईपी मॉल के बीच में और सेक्टर-18 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से बनाए गए क्योस्क का संचालन अब मंथली रेंट पर किया जाएगा। आवंटन की प्रक्रिया ई ऑक्शन के जरिए की जाएगी। इसके लिए नए सिरे से नीति तैयार की जा रही है। दरअसल पहले इन क्योस्क का संचालन एजेंसी के जरिए कराया जाना था। जिसके लिए चार बार टेंडर जारी किए गए। लेकिन कंपनी नहीं आई। चार बार में भी नहीं आई कंपनी प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन के सामने क्योस्क चलाने के लिए एक भी एजेंसी आगे नहीं आई जबकि सेक्टर-18 के लिए दो एजेंसियों ने आवेदन किया था। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम तीन आवेदन आने जरूरी हैं। प्रक्रिया को चार बार किया गया। लेकिन कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। इसलिए अब ई ऑक्शन के जरिए क्योस्क का आवंटन होगा। स्कीम निकालकर होगा आवंटन इसके बाद महीने के हिसाब से आवंटी को किराया देना होगा। इसके लिए नए सिरे से नियम बनाए जा रहे है। बनने बाद प्राधिकरण सीईओ अप्रूवल लिया जाएगा। स्कीम को लॉच किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-18 में 15 और सेक्टर-38 ए में 19 क्योस्क बनाए गए हैं। दोनों ही जगहों पर 10 से ज्यादा क्योस्क खाने-पीने की दुकानों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा:5 दिनों में वसूले 16 लाख रुपए, छोटे वाहनों पर भी कार्रवाई जारी
    Next Article
    साइबर सेल ने ठगी के 89 हजार रुपए वापस दिलाए:विदेश भेजने के नाम पर हुई थी 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment