Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में डिजिटिल अरेस्ट कर ठगे 7 लाख:CBI जांच और मनी लॉड्रिंग का दिखाया डर, एफसीआई से है सेवानिवृत्त पीड़ित

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 7 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी के झूठे आरोपों का डर दिखाया। पीड़ित को 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बात करते रहे। पूरा मामला सेक्टर-34 थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले मुरारी प्रसाद (70) ने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को उनके पास अनजान कॉल आई थी। कॉलर ने कहा कि उनके आधार का गलत इस्तेमाल हुआ है। यह सुनकर वह डर गए और ठगों के जाल में फंस गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई अधिकारी बताकर डराया इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए पूरी साजिश रची। शिकायतकर्ता को बताया गया कि उनके खिलाफ मनि लॉड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जांच चल रही है। साथ ही धमकी दी गई कि अगर सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा, संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। बैंक खाते और वित्तीय स्थिति जानी इसी बीच लगातार वीडियो कॉल के जरिए शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे उनके बैंक खातों, निवेश और वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी ली गई। ठगों ने उन्हें यह भी कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है, इसलिए किसी को भी इस बारे में न बताएं। आरोपियों ने जांच के नाम पर पीड़ित को अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पीड़ित ने 24 अप्रैल को आरोपियों को सात लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद उन्हें जालसाजों पर संदेह होने लगा। इसके बाद रुपये ट्रांसफर नहीं किए। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पुलिस-लाइंस की 6वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:G-12 निर्माणाधीन भवन पर चढ़ा रहा था बालू, सिर-गर्दन में लगी थी गहरी चोट
    Next Article
    हाथरस में मानव तस्करी के 5 दोषी करार:10-10 साल की कैद और जुर्माना, कोर्ट की टिप्पणी- संवेदनशीलता से नहीं की गई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment