Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 27 साल की महिला दरोगा की मौत:बाथरूम में शव मिला, 2023 में भर्ती हुई थीं; हार्ट अटैक की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में 27 साल की महिला दरोगा की मौत हो गई। शव उनके ही सरकारी आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह उनका फोन नहीं उठा तो पिता ने उनकी महिला दरोगा दोस्त को भेजा। दोस्त ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने थाने से पुलिस बुलाई। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो महिला दरोगा मृत मिलीं। कानपुर की रहने वाली दरोगा रश्मि गौतम के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। रश्मि जारचा थाने में तैनात थीं। वह 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं। अकेले रहती थीं, पिता रोज सुबह करते थे कॉल महिला दरोगा रश्मि थाने परिसर में बने सरकारी आवास में अकेली रहती थीं। उनके पिता कानपुर देहात में दमकल विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। पुलिस के मुताबिक, उनके पिता रोज सुबह करीब 7 बजे फोन कर उनका हालचाल लेते थे। मंगलवार सुबह भी उन्होंने कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने रश्मि की साथी महिला दरोगा को आवास पर भेजा। जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ को भी सूचना दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो रश्मि बाथरूम में बेसुध पड़ी थीं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। …………………. ये खबर भी पढ़ें- होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 7 महीने में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़े:आयोग बोला- अब भी 2.58 करोड़ कम, धर्म के आधार पर मतदाताओं का आंकड़ा नहीं
    Next Article
    मथुरा में भाजपा का महामंथन- नाराज कार्यकर्ताओं को मनाएंगे:बसपा का वोट सपा को शिफ्ट न हो, हिंदुत्व पर फिर जोर; नितिन नवीन पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment