Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से डायरेक्ट कनेक्टिविटी:लिंक एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, 150 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्राधिकरण चिल्ला एलिवेटेड रोड से सेक्टर-94 तक नया एलिवेटेड लिंक रोड बनाएगा। यह रोड यमुना पुश्ता पर प्रस्तावित एलिवेटेड से जुड़ जाएगा, जो सीधे सेक्टर-150 यानी यमुना एक्सप्रेसवे तक प्रस्तावित है। इससे दिल्ली से आने वाले वाहन बिना शहर के अंदर प्रवेश किए सीधे यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। लिंक एलिवेटेड रोड को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। करीब 1.5 किलोमीटर लंबी इस एलिवेटेड रोड को लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराएगा। डीपीआर बनने के बाद परियोजना को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नोएडा में बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए अलग-अलग विकल्पों पर काम शुरू किया गया है। इसी क्रम में दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए नई एलिवेटेड रोड की योजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण ने इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। सेक्टर-94 तक सात किमी लंबा होगा कॉरिडोर यह एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड के समाप्त होने वाले बिंदु से आगे सेक्टर-94 तक 1.5 किमी लंबी बनाई जाएगी। वर्तमान में 5.5 किमी लंबी चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों को मिलाकर पूरा एलिवेटेड कॉरिडोर करीब 7 किमी लंबा हो जाएगा। सेक्टर-94 तक एलिवेटेड बनने के बाद इसे भविष्य में यमुना पुश्ता मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इंटरनल रोड पर लगता है जाम दिल्ली से आने वाले अधिकतर वाहनों को नोएडा के अंदरूनी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे सेक्टर-18, फिल्म सिटी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लगता है। 1.5 किमी लंबी इस एलिवेटेड रोड के बनने से सेक्टर-94 की ओर जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड यमुना के पुश्ते के साथ आगे बढ़ेगी और कई स्थानों पर लूप व कनेक्टिंग रोड बनाए जाएंगे, ताकि आसपास के सेक्टरों के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। डीपीआर बनने के बाद शुरू होगा काम नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और अब डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीपीआर में तकनीकी पहलुओं, निर्माण की रूपरेखा और लागत का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से गिराने पर FIR दर्ज:लखनऊ की फर्म फ्लाई इंफाटेक मुकदमा, पूर्व सीएम अखिलेश ने सरकार पर साधा था निशाना
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत, ढ़ाबे के पास हुआ हादसा, जरूरी काम से निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment