Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत, ढ़ाबे के पास हुआ हादसा, जरूरी काम से निकले थे

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बाबा ढाबा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सफीपुर थाना क्षेत्र के मऊ मंसूरपुर निवासी राजू तिवारी (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। राजू तिवारी किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल पर निकले थे। सफीपुर क्षेत्र में बाबा ढाबा के मुख्य मार्ग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू तिवारी सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल पड़े राजू तिवारी को देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल सफीपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राजू तिवारी को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से डायरेक्ट कनेक्टिविटी:लिंक एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, 150 करोड़ रुपए होंगे खर्च
    Next Article
    बदायूं-दिल्ली सीधी ट्रेन की घोषणा:केंद्रीय मंत्री और सपा सांसद श्रेय लेने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment