Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीदों की प्रतिमाएं बुलडोजर से गिराने पर FIR दर्ज:लखनऊ की फर्म फ्लाई इंफाटेक मुकदमा, पूर्व सीएम अखिलेश ने सरकार पर साधा था निशाना

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने लखनऊ की फर्म फ्लाई इंफाटेक के खिलाफ सदर थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है। फर्म पर आरोप है कि उसने 22 मार्च की रात विभाग को बिना सूचना दिए टाउनहॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं को हटाया। एफआईआर में बताया गया है कि टाउनहॉल स्थित शहीद प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण का कार्य फ्लाई इंफाटेक फर्म को 40 लाख रुपये में सौंपा गया था। नगर निगम की जांच में सामने आया कि प्रतिमाओं को हटाने में फर्म द्वारा गरिमापूर्ण कार्रवाई नहीं की गई। विभाग को जानकारी दिए बिना की गई यह कार्रवाई घोर लापरवाही मानी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, प्रतिमाओं के मलबे के फोटो और वीडियो सोमवार को वायरल होने के बाद नगर निगम की काफी किरकिरी हुई थी। सोमवार रात महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। देखें 3 तस्वीरें… जिलाधिकारी ने इस कार्य का पर्यवेक्षण करने वाले जेई, एई और एक्सईएन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया था, और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा था। बता दें कि शहीद की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिराने के मामला तब और तूल पकड़ गया जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार के खिलाफ तंज कसते हुए पोस्ट शेयर की। मंगलवार को कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय और सपा ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। दोनो पार्टियों ने चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नही की गई तो आन्दोलन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस ने भाजपा महापौर अर्चना वर्मा से इस्तीफे की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबूतों के अभाव में पति की हत्या में पत्नी बरी:बॉयफ्रेंड भी दोषमुक्त हुआ, आगरा कोर्ट ने फैसला सुनाया; कुल्हाड़ी से काटने का आरोप था
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दिल्ली से डायरेक्ट कनेक्टिविटी:लिंक एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, 150 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment