Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा- फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़:पुलिस की गाड़ी पलटी, पथराव; आंसू गैस के गोले दागे

    9 hours ago

    2

    0

    नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया। सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। सड़क पर उतर आए और पथराव किया। कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना नोएडा फेज-2 की है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के 1000 कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर हुई। इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 1, 15 और 62 में सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कर्मचारियों को समझाने की कोशिशें की जा रही हैं। नोएडा डीएम मेधा रुपम ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें। कंपनियों के साथ बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं। वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्ष महिला ही होगी। शिकायत पेटियां रखी जाएंगी। कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। वेतन पर्ची अनिवार्य रूप से दी जाएगी। हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजफायर खटाई में, फिर तनाव... कहां तक जाएगी US-ईरान की जंग? देखें 9 बज गए
    Next Article
    लखनऊ में स्कूल के बाहर पेरेंट्स का प्रदर्शन:गेट पर टांगा बैनर, नारे लगाए- लूट की दुकान बंद करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment