Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्कूल के बाहर पेरेंट्स का प्रदर्शन:गेट पर टांगा बैनर, नारे लगाए- लूट की दुकान बंद करो

    7 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में सोमवार (13 अप्रैल) सुबह निजी स्कूल के खिलाफ पेरेंट्स ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्कूल पर नए सत्र से मनमानी तरीके से फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में मेन गेट के सामने जुटे पेरेंट्स ने बैनर टांगकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘बच्चों की शिक्षा को व्यापार बनाना बंद करो, लूट की दुकान बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इस दौरान काफी देर तक हंगामे जैसा माहौल रहा। अचानक से बड़ी संख्या में पेरेंट्स को देखकर स्कूल प्रशासन भी बैकफुट भी आता दिखा। हालांकि, स्कूल प्रशासन का कहना था कि सिर्फ गिनती के कुछ लोग साजिश के तहत गेट पर पहुंचकर हंगामा करने के मकसद से जुटे थे, जो खुद नियमित तौर पर अपने बच्चों की फीस नहीं जमा करते। स्कूल ने बेहिसाब तरीके से बढ़ाई फीस प्रदर्शन कर रहे पेरेंट्स का कहना है कि, स्कूल ने बेहिसाब तरीके से फीस बढ़ाई है। यहां खुलेआम तरीके से धन उगाही की जा रही है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। पेरेंट्स ने फीस बढ़ाने के अलावा स्कूल पर कॉपी-किताब और ड्रेस के नाम पर भी जमकर वसूली करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख स्कूल की तरफ से कुछ लोगों को प्रिंसिपल से मिलने के लिए बुलाया गया पर सभी पेरेंट्स एक साथ जाने पर अड़े रहे। हालांकि, किसी तरह बातचीत के जरिए पेरेंट्स को शांत कराने की कोशिश की जा रही है। स्कूल एसोसिएशन ने फीस बढ़ाने के आरोपों को किया खारिज अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूल उत्तर प्रदेश फीस रेगुलेशन एक्ट का सख्ती से पालन कर रहे हैं और कोई भी स्कूल अपने परिसर में यूनिफॉर्म, किताबें या स्टेशनरी की बिक्री नहीं कर रहा है। यदि किसी स्कूल के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर एसोसिएशन भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा। हालांकि, फिलहाल इस पूरे मामले पर उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, राजधानी के कुछ निजी स्कूलों पर नए सत्र से कई गुना फीस बढ़ाने के आरोप लग रहे हैं। सोमवार को जानकीपुरम के ब्राइट वे कॉलेज में भी पेरेंट्स ने स्कूल प्रशासन पर मनमानी तरीके से कई गुना फीस बढ़ाने का आरोप लगाते हुए पहुंचे। इस दौरान पहले पेरेंट्स ने स्कूल प्रिंसिपल से बात करनी चाही, पर स्कूल के अड़ियल रवैये को देखकर मेन गेट के बाहर आकर खड़े हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में पेरेंट्स गेट के सामने जुट गए। इनमें महिलाएं भी रही। इस बीच कुछ पेरेंट्स ने फीस के खिलाफ छपा बैनर भी लाकर मेन गेट पर टांग दिया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा- फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़:पुलिस की गाड़ी पलटी, पथराव; आंसू गैस के गोले दागे
    Next Article
    लखनऊ में आदर्श विद्यालय के नए भवन का उद्धाटन:इसमें स्पेस लैब और AI रोबोटिक्स जैसी सुविधा; सीएम योगी बोले- जो दिखेगा, वही बिकेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment