Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नए सत्र के 14 दिन.. नहीं मिले 14 नए छात्र:वाराणसी के स्कूलों में कहीं 4 तो कहीं सिर्फ 6 बच्चों का एडमिशन, शिक्षक बोले-कहां खोजें बच्चे

    4 hours ago

    2

    0

    सरकार परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए “स्कूल चलो अभियान” तो चला रही है। पूरे प्रदेश में कागजों पर यह अभियान तो तेजी से दौड़ रहा लेकिन हकीकत इससे कहीं परे है। तभी तो परिषदीय स्कूलाें में नए छात्रों की संख्या कहीं 4 तो कहीं 6 तक ही सीमित है। इससे नाराज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि जिस भी विद्यालय में 15 छात्रों से कम नामांकन हुए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत एक अप्रैल को हुई। इस सत्र की शुरूआत हुए 14 दिन बीत गए लेकिन जनपद के ज्यादातर स्कूलों में 14 नए बच्चों को एडमिशन नहीं हो सका। इसके लिए कहीं विभाग तो कहीं स्कूल के शिक्षक भी जिम्मेदार हैं। “दैनिक भास्कर” ने कई स्कूलों की रियलिटी चेक किया तो हकीकत सामने आई। DM के गोद लिए स्कूल में 17 नए बच्चे नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अर्दली बाजार को DM द्वारा गोद लिया गया है। यहां कक्षा एक में महज पांच नए छात्र छात्राओं का नामांकन हो सका। इसी तरह कक्षा दो में तीन, कक्षा चार में दो, कक्षा छह में पांच, कक्षा सात और आठ में एक-एक छात्रों का नामांकन हुआ है। यानी कुल 17 नामांकन हुआ है। नगरीय क्षेत्र के पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय की स्थिति और खराब है। यहां तो अभी तक महज पांच नए छात्र एडमिशन कराने पहुंचे जिसमें कक्षा एक में तीन और कक्षा चार में दो छात्र शामिल हैं। कंपोजिट विद्यालय नरायनपुर में कक्षा एक में छह और कक्षा छह में छह नए बच्चे पहुंच हैं। प्राथमिक विद्यालय मलदहिया आदमपुर में भी महज 5 नए छात्र पंजीकृत हुए। चोलापुर के सुल्तानीपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में 17 बच्चे पंजीकृत हुए। चौकाघाट प्राथमिक विद्यालय में 14 दिनों में आठ नए नामांकन हुए हैं। पिंडरा विकासखंड के गड़खरा प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या 25 है जो इस नए सत्र में एडमिशन कराए हैं। कभी SIR अभियान तो कभी जनगणना से जुझ रहे शिक्षक आखिर परिषदीय स्कूलों में छात्रों की कमी क्याें? इस सवाल का जवाब हमने कुछ शिक्षकों से जानना चाहा। नाम ना छापने की बात पर एक शिक्षिका ने बताया कि शिक्षकों को इतना काम दे दिया जा रहा है कि हम सब उसी में उलझे रहते हैं। कभी एसआईआर अभियान तो कभी जनगणना और ट्रेनिंग जैसे कार्य मिल जाते हैं। जब कहीं कोई सरकारी कार्यक्रमों में भीड़ की जरूरत होती है तो हम भी शिक्षकों को सबसे पहले लगा दिया जाता है। ज्यादातर पैरेंट्स अपने बच्चों को इसलिए स्कूल नहीं भेजते हैं। लापरवाही पर BEO पर भी होगी कार्रवाई BSA अनुराग श्रीवास्तव ने 8 अप्रैल को ही जनपद के सभी BEO (खंड शिक्षाधिकारी) को स्पष्ट निर्देश जारी किया है। पत्र में BSA की ओर से लिखा गया है, “स्कूल चलो अभियान के तहत सभी स्कूलों में छात्रों का नामांकन बढ़ाया जाना है। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 15 से कम हैं उन्हें चिह्नित किया जाए और संबंधित प्रधानाध्यापकों या प्रभारियों को नोटिस जारी करते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद भी अभी तक इसकी सूची उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। यह अत्यंत निंदनीय व लापरवाही है। तत्काल इसकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए अन्यथा लापरवाही मानते हुए कठोर कार्रवाई या वेतन रोकने तक की कार्रवाई की जाएगी।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डिलीवरी ब्वाय के खाते में 130 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन, लोहा कारोबारी ने सुसाइड किया
    Next Article
    शमशाद बेगम की 107वीं बर्थ एनिवर्सरी:भारत की पहली प्लेबैक सिंगर, आशा-लता से कहा जाता था- इनकी तरह गाओ, किशोर कुमार उठाते थे कुर्सी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment