Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नए पार्षदों ने कहा- हर वार्ड में करेंगे विकास:लखनऊ को बनाएंगे साफ-सुंदर शहर, मेयर ने दिलाई शपथ

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शासन की तरफ से नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस बीच पार्षद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लखनऊ नगर निगम में शपथ लेने के बाद नामित पार्षदों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। इन लोगों की शपथ के बाद एक दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया। नामित पार्षदों ने बताया क्या रहेंगी उनकी प्राथमिकताएं ? नामित पार्षद पंकज बोस ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के भीतर रहते हुए उनकी कोशिश रहेगी कि लखनऊ नगर निगम क्षेत्र को बेहतर बनाया जाए। संतोष सिंह बलखंडी ने बताया कि उनके परिवार में लोग लगातार चार बार पार्षद रह चुके हैं और अब पांचवीं बार वे खुद बने हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा, खासकर उन क्षेत्रों में जहां विकास कम हुआ है और गांव पिछड़े हुए हैं। रूप चंद अग्रवाल ने कहा कि सभी मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और लखनऊ को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का प्रयास करेंगे, विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर फोकस रहेगा। किशन पाल ने कहा कि वे क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने और जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। दीपू जायसवाल ने कहा कि वे जनता के हित में कार्य करेंगे और पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। नेहा सिंह ने महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वे महिलाओं के लिए विशेष रूप से काम करेंगी। मधुबाला त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा का मौका मिला है और वे हमेशा की तरह जनता के लिए काम करती रहेंगी। अखिलेश गिरी ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वे पहले भी पार्षद रह चुके हैं और नगर निगम के कार्यों की अच्छी समझ रखते हैं। पुरुषोत्तम पुरी ने कहा कि सभी मिलकर लखनऊ को नंबर एक शहर बनाने का प्रयास करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली मामले में DM, SSP इलाहाबाद हाईकोर्ट तलब:घर में नमाज़ पर पुलिस कार्रवाई, आज दोपहर 2 बजे सुनवाई
    Next Article
    गैस नहीं मिली तो रोड पर सिलेंडर रखकर रास्ता रोका:एजेंसी बंद, लोग बोले- मैसेज डिलीवरी का गया लेकिन घर नहीं पहुंचा सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment