Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस नहीं मिली तो रोड पर सिलेंडर रखकर रास्ता रोका:एजेंसी बंद, लोग बोले- मैसेज डिलीवरी का गया लेकिन घर नहीं पहुंचा सिलेंडर

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सोमवार को गैस आपूर्ति न होने से आमजन का गुस्सा भड़क उठा। सुबह के समय सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक कानपुर इंडेन गैस सर्विस स्वरुप नगर पहुंचे। गैस एजेंसी के आफिस व गोदाम को बंद मिलने पर लोगों ने स्वरुप नगर मेन रोड पर बीच में सिलेंडर रखकर रोड में यातायात रोक दिया। इसके अलावा एजेंसी के आफिस की सीढ़ियों में बंद शटर के आगे महिलाएं बैठी रही। सिलेंडर लेने आए लोगों का आरोप था कि वह कई दिनों से आ रहे हैं लेकिन उनको सिलेंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने डिलीवर होने के मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर न मिलने की बात कही। पुलिस ने हटवाए सिलेंडर स्वरुप मेन रोड पर सिलेंडर रखकर रोड बंद किए लोगों की वाहन सवारों से मामूली झड़प भी हुई। हालांकि कुछ देर रोड पर यातायात बाधित रहने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर रोड से सिलेंडर हटवाएं और यातायात सामान्य करवाया। वहीं, गैस एजेंसी के बाहर भी ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। एजेंसी के आफिस पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्राहक सिलेंडर मिलने की बात पर अड़े रहे। डिलीवर का मैसेज, घर नहीं आया सिलेंडर सिलेंडर लेने आए मो. इरशाद ने बताया कि मेरे मोबाइल में मैसेज आया कि 13 मार्च को सिलेंडर डिलीवर हो गया है। जबकि मेरे घर पर सिलेंडर पहुंचा ही नहीं। प्रभात कुमार ने बताया कि मोबाइल पर आए मैसेज में 06 मार्च को गैस डिलीवर दिखा रही है। लेकिन घर में सिलेंडर नहीं पहुंचा है। सिर्फ मैसेज आ रहा सिलेंडर नहीं आ रहा है। ईद के मजे फिके हो गए मो. एजाज ने बताया कि हम लोग सुबह छह बजे से लाइन लगाए हुए हैं। न ही आफिस खुला और न ही गाड़ी आई हुई है। सिलेंडर न मिलने से ईद के मजे फिके हो गए। हम बीते 20 दिन से गैस के लिए परेशान हैं। ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर बैठे रमजान ने बताया कि बीते 12 दिन से आ रहे हैं। गैस नहीं मिली है। आफिस भी बंद है। ब्लैक में मिल रहा सिलेंडर सुलेखा ने बताया कि हम सुबह से आ जाते हैं। आफिस का शटर गिरा रहता है। पांच बजे के बाद बिना पर्ची के ब्लैक में सिलेंडर मिलता है। हमारे घर में बीते 15 दिनों से सिलेंडर नहीं है। हम पड़ोसी के घर से खाना खा रहे हैं। तीन दिन से बंद एजेंसी शहर की मकराबर्टगंज स्थित गैस एजेंसी के बाहर खड़े ग्राहकों ने बताया कि यह तीन दिन से बंद है। ईद की छुट्टी पर गैस नहीं आई और इसके बाद आज वहां पर पोस्टर लगाया गया है कि किसी का एजेंसी में निधन हो गया इसलिए बंद रहेगी। सिविल लाइन स्थित गैस एजेंसी के बाहर भी ग्राहकों की लाइन लगी मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए पार्षदों ने कहा- हर वार्ड में करेंगे विकास:लखनऊ को बनाएंगे साफ-सुंदर शहर, मेयर ने दिलाई शपथ
    Next Article
    महाराजगंज मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू:कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव के लिए किया जा रहा प्रशिक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment