Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:हापुड़ कोर्ट ने 20 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, 20 साल बाद आया फैसला

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ की एक अदालत ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर कुल 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। यह घटना 2021 में धौलाना थाना क्षेत्र में हुई थी। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) ज्ञानेन्द्र सिंह यादव की अदालत ने यह फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक हरेंद्र त्यागी ने बताया कि यह मामला धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है। पीड़िता के पिता ने वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 15 फरवरी 2021 की रात को ललित नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। सहयोगियों के साथ किशोरी का किया था अपहरण आरोपी ललित मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अधियार बौड़ा का निवासी है और घटना के समय वायु सेना एंक्लेव में रह रहा था। मुकदमे के अनुसार, ललित ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण किया था। परिजनों की तलाश के बाद भी जब किशोरी नहीं मिली, तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया। जांच पूरी होने के बाद, पुलिस ने ललित के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। न्यायालय ने धारा 363 के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये का अर्थदंड, धारा 366 के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये का अर्थदंड, तथा पोक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। यदि आरोपी अर्थदंड अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर दिवस पर मथुरा में श्रमिकों का सम्मान:कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर 1500 से अधिक वाहन गुजरे:संभल में 38.650 किमी लंबाई, 200 की स्पीड से भरा फर्राटा, 15 दिन टोल फ्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment