Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर की तुलसीपुर पुलिस ने पिपरहवा चौराहे से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में हुआ था मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। तुलसीपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को पिपरहवा चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। थाना तुलसीपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पिपरहवा चौराहे से दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेन्द्र उर्फ नन्दे पुत्र शिकारी, निवासी ग्राम बेलीखुर्द, थाना तुलसीपुर, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना तुलसीपुर में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता पाई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल अशोक कुमार गौंड, कांस्टेबल अमित वर्मा और कांस्टेबल रविराज शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में एक बाघ पर 1 लाख महीना खर्च:इलेक्ट्रोलाइट्स का घोल पीते हैं, 24 घंटे VIP देखभाल की जाती है
    Next Article
    चित्रकूट के स्कूलों में मीडिया प्रवेश पर रोक:जिला सूचना अधिकारी से जारी पहचान पत्र पर सवाल, BSA का VIDEO आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment