Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से कुकर्म के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार:शाहजहांपुर में बेर खिलाने के बहाने ले गए थे, भाई ने दर्ज कराया था FIR

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नाबालिग के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें दोनों आरोपी एक नाबालिग के साथ कुकर्म करते दिखाई दे रहे थे। मामला खुदागंज थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि ईद के अगले दिन दोनों आरोपियों ने 14 वर्षीय पीड़ित को बेर खिलाने के बहाने नदी किनारे ले जाकर उसकी इच्छा के खिलाफ कुकर्म किया। इस दौरान एक आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बाद में यह वीडियो कई लोगों को दिखाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही पीड़ित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पीड़ित के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित नाबालिग मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से खुदागंज क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस का कहना है कि घटना की चर्चा क्षेत्र में पहले से थी, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद ही मामला संज्ञान में आया और त्वरित कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र का एएसपी ने किया निरीक्षण:भदोही में 6 केंद्रों पर 25, 26, 27 अप्रैल को होगी परीक्षा
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, घर लौटते समय बाइक को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment