Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, घर लौटते समय बाइक को मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहड़िया खुर्द निवासी 19 वर्षीय पुष्पराज गाजियाबाद में अपनी बहन माधुरी के यहां रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ उसके मामा का पुत्र 19 वर्षीय नितिन, पुत्र लल्लूराम पांडेय, निवासी ग्राम पांडेय मऊ थाना भरवारी जिला कौशांबी भी रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक के भाई रोहित मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात दोनों युवक गाजियाबाद से बाइक द्वारा अपने घर चित्रकूट के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 174.6 पर, गांव कैथेरी टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराए और बाइक दूर जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। कोतवाली निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम से हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से कुकर्म के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार:शाहजहांपुर में बेर खिलाने के बहाने ले गए थे, भाई ने दर्ज कराया था FIR
    Next Article
    डीएम-एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम तक जांच, सुरक्षा-पारदर्शिता पर दिए कड़े निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment