Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mudumalai Tiger Reserve विवाद: TTV Dhinakaran ने मंत्री वन्नी अरसु पर जांच की मांग उठाई

    5 hours ago

    1

    0

    अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर तमिलनाडु के सामाजिक न्याय मंत्री आर वन्नी अरसु के खिलाफ औपचारिक जांच तथा कार्रवाई की मांग की। वीडियो में मंत्री कथित तौर पर मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में एक बाघ का पीछा करते और वन विभाग के वाहन के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। मुदुमलाई बाघ अभयारण्य नीलगिरि जिले में स्थित है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी मंत्री की आलोचना की है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए दिनाकरन ने कहा कि यदि संरक्षित वन क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश और वन्यजीवों को परेशान करने के आरोप सही पाए जाते हैं तो मंत्री और संबंधित वन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी बयान में मंत्री के आचरण को ‘‘सामाजिक न्याय के पैरोकारों के लिए गंभीर शर्मिंदगी’’ बताया।उन्होंने सवाल किया कि वन विभाग का उनके मंत्रालय से कोई सीधा संबंध नहीं होने के बावजूद मंत्री वन अधिकारियों के साथ संरक्षित क्षेत्र में क्यों गए और अधिकारियों ने वन्यजीवों के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों की अनुमति कैसे दी। दिनाकरन ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों तक सभी पर सोशल मीडिया रील बनाने का जुनून सवार है। उन्होंने कहा कि विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) के मंत्री वन्नी अरसु वन्यजीवों की सुरक्षा की कीमत पर अपने वीडियो बनाने में लगे थे।उन्होंने सवाल किया कि क्या मंत्री पद के कारण किसी को प्राकृतिक आवास में प्रवेश करने और वन्यजीवों का पीछा करने की छूट मिल जाती है। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम आम नागरिकों की तरह मंत्री पर भी लागू होगा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने भी मंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि मुदुमलाई बाघ अभयारण्य के नियमों के तहत पर्यटकों को वाहन से उतरने, जानवरों का पीछा करने या प्रतिबंधित क्षेत्रों में पैदल जाने की अनुमति नहीं है।उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम मंत्रियों और अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू होने चाहिए तथा विशेष अनुमति मिलने से किसी को वन्यजीवों को परेशान करने की छूट नहीं मिल जाती। दस नवंबर को वन्नी अरसु ने मासिनागुड़ी में लोगों को पट्टे वितरित किए थे। इसके बाद वह वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मुदुमलाई बाघ अभयारण्य गए और आरक्षित वन क्षेत्र में घूमने तथा वन्यजीवों की तलाश करने के वीडियो साझा किए।एक वीडियो में वह वन विभाग के वाहन के ऊपर बैठे भी दिखाई दिए। वन्यजीव कार्यकर्ता मंत्री और उन्हें अभयारण्य ले जाने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विवादित दौरे पर अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में 17 वर्षों में 1,760 से अधिक Elephants की मौत, RTI में करंट सबसे बड़ा कारण
    Next Article
    Indo-China Border Tension 2026 | अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का बड़ा बयान, 'सरहद की अलग-अलग धारणाओं के कारण होती हैं उल्लंघन की घटनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment