Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MPL के सबसे महंगे खिलाड़ी आशुतोष शर्मा:मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा; दूसरे नंबर पर शिवांग कुमार, 13 लाख में बिके

    8 hours ago

    2

    0

    आशुतोष शर्मा मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपए में खरीदा है। दूसरे नंबर पर शिवांग कुमार हैं, जिन्हें बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख में खरीदा है। ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने भोपाल लेपर्ड के लिए MPL-2025 में 7 मैच खेलते हुए 120 रन बनाए और 5 विकेट लिए थे। इसमें 42 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक उन्होंने 4 विकेट लिए हैं। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL- मोहाली में PBKS vs GT मुकाबला:फैंस स्टेडियम में पहुंचना शुरू, पंजाब का सपोर्ट, गुजरात में गिल का समर्थन
    Next Article
    बंगाल में चुनाव से पहले BJP और TMC के बीच हुई झड़प, फॉर्म 6 जमा करने को लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment