Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meghalaya सरकार का SBI को आदेश, शिक्षकों के PF खाते के 342 करोड़ रुपये लौटाए जाएं

    23 hours ago

    1

    0

    मेघालय सरकार ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को निर्देश दिया कि वह अनधिकृत घोषित किए गए एक भविष्य निधि खाते में ‘डेफिसिट’ स्कूल और कॉलेज के शिक्षकों द्वारा जमा की गई लगभग 342 करोड़ रुपये--जिसमें 21.81 करोड़ रुपये का अर्जित ब्याज भी शामिल है--वापस करे। मेघालय में डेफिसिट स्कूल और कॉलेज के शिक्षक वे संकाय सदस्य हैं जो ऐसे निजी स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत हैं तथा उन्हें वेतन की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार से डेफिसिट सहायता अनुदान प्राप्त होता है। लगभग दो साल पहले करीब 320 करोड़ रुपये की शुरुआती मूल जमा राशि के साथ खोले गए इस भविष्य निधि खाते का संचालन मेघालय गैर-सरकारी स्कूल एवं कॉलेज केंद्रीय पेंशन और भविष्य निधि के तत्कालीन न्यासी बोर्ड द्वारा किया जाता था।एक अधिसूचना में, शिक्षा विभाग ने कहा कि जमा राशियों पर 21.81 करोड़ रुपये का ब्याज अर्जित हुआ है और भारतीय स्टेट बैंक को निर्देश दिया जाता है कि वह ‘डेफिसिट’ सहायता अनुदान प्रणाली के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र शिक्षकों को संचित ब्याज के साथ मूल राशि वापस करे। विभाग ने बैंक को निर्देश दिया है कि वह पत्र प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अर्जित ब्याज की गणना करे तथा मूल राशि और ब्याज को उन शिक्षकों के संबंधित सक्रिय व्यक्तिगत खातों में अंतरित या वापस करे, जिनसे यह राशि मूल रूप से प्राप्त हुई थी। बैंक को भेजे गए अपने पत्र में विभाग ने कहा कि तत्कालीन न्यासी बोर्ड के कहने पर खोले गए इस केंद्रीय खाते को शिक्षा विभाग द्वारा अधिकृत नहीं किया गया था और यह मेघालय गैर-सरकारी स्कूल एवं कॉलेज कर्मचारी केंद्रीकृत भविष्य निधि योजना, 2026 का हिस्सा नहीं था और न ही इसके तहत संचालित होता था।विभाग ने कहा कि खाता खोलने और धनराशि जमा करने के पूर्ववर्ती निर्देश संबंधित कानून के प्रावधानों के अनुरूप नहीं थे। केंद्रीकृत भविष्य निधि योजना, 2026 की अधिसूचना के बाद, सरकार ने आठ मई, 2026 के एक पत्र के माध्यम से सभी ‘डेफिसिट’ स्कूल और कॉलेज शिक्षकों को नई योजना का विकल्प चुनने का अवसर प्रदान किया था। विभाग ने बैंक को यह भी निर्देश दिया है कि वह धनराशि के अंतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस केंद्रीय खाते को बंद करने की औपचारिकताएं शुरू करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TMC नेता Abhishek Banerjee ने Om Birla को लिखा पत्र, कल्याण बनर्जी का निलंबन रद्द करने की मांग
    Next Article
    Abhijit Deepke ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए 5,000 रुपये की सरकारी मदद को बताया नाकाफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment