Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meerut में आनंदीबेन पटेल ने छात्रों से की अपील, गांव की जमीन पर शुरू करें जैविक खेती

    50 minutes ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को विद्यार्थियों से अपने गांवों में उपलब्ध जमीन पर जैविक खेती शुरू करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय से प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग गांव और परिवार तक पहुंचाया जाना चाहिए। आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 38.21 करोड़ रुपये की लागत से 1500 लोगों की क्षमता वाले स्वामी विवेकानंद सभागार का शिलान्यास किया।इस सभागार का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड करेगा। राज्यपाल ने इस दौरान विश्वविद्यालय की हाईटेक सब्जी पौधशाला का निरीक्षण किया। यहां फूलगोभी, ब्रोकली, शिमला मिर्च, बैंगन और टमाटर सहित विभिन्न सब्जियों की 74,600 पौध तैयार की गई हैं।इनमें 58 हजार पौध किसानों के बीज से तैयार की गई हैं, जबकि 16,600 पौध किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्यान अनुसंधान केंद्र में राज्यपाल ने हल्दी की वल्लभ प्रिया प्रजाति की जानकारी ली। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने पारंपरिक फसलों के साथ फसल विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि किसान खेती में नए विकल्प अपनाकर अपनी आय के स्रोत बढ़ा सकते हैं। प्रसार निदेशालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि मौसम की अनिश्चितता और बारिश से फसलों को नुकसान होने की स्थिति में पशुपालन किसानों की आय का अतिरिक्त साधन बन सकता है।उन्होंने विश्वविद्यालय में कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके। राज्यपाल ने विद्यार्थियों द्वारा संचालित सहकारी मेस की पहल की भी उन्होंने सराहना की। विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विकसित दो एकड़ के रजत जयंती वन में राज्यपाल ने लाल चंपा का पौधा रोपित किया।इस वन में 11 प्रजातियों के 310 पौधे लगाए गए हैं। यहां अंतर्वर्ती खेती के तहत विभिन्न सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। इसके अलावा राज्यपाल ने कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी स्थित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इनक्यूबेशन एवं एंटरप्रेन्योर सेंटर का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kanpur में पांच दिवसीय Hindu Spiritual Fair शुरू, RSS के कृष्ण गोपाल रहे मौजूद
    Next Article
    India-EU बैठक में आतंकवाद की कड़ी निंदा, Ukraine में स्थायी शांति पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment