Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ्फरनगर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान:नो-पार्किंग में खड़े 278 वाहनों के चालान, प्रमुख मार्गों पर सख्ती

    9 hours ago

    2

    0

    मुज़फ्फरनगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। SSP के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाया गया और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की टीम ने मीनाक्षी चौक, आलू मंडी, शिव चौक, नावल्टी चौक, अस्पताल चौराहा और झांसी की रानी मार्ग सहित कई व्यस्त इलाकों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सड़क पर फैले अस्थायी कब्जों को हटाकर मार्ग को साफ कराया गया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 278 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत:सेंट्रल जेल चौराहे के पास हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    निर्माणाधीन मकान से गिरे तीन मजदूर के उजड़ गए घर:बस्ती की गलियों में सन्नाटा, गृहस्वामी पर FIF दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment