Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ्फरनगर में थाने में महिलाओं का हंगामा:पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एनकाउंटर की आशंका पर भड़के परिजन

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में एकत्र हो गईं और जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। हंगामे के दौरान महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है, जिसे लेकर माहौल और ज्यादा गरमा गया। इस दौरान थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। दरअसल, यह पूरा मामला इलाके के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें मुजाहिद अब्बास और नजफ अली नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल के लिए जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों के परिजन, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, वहां पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को नहर की तरफ ले जाते देखा, जिससे उन्हें गलतफहमी हो गई कि उन्हें एनकाउंटर के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बाद में महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में योग-प्राणायाम शिविर:लोगों ने सीखा स्वस्थ रहने का आसान तरीका, बड़ी संख्या में हुए शामिल
    Next Article
    नीट यूजी: फिजिक्स-केमिस्ट्री में उलझे भावी डॉक्टर:पुलिस और एजेंसी के लोगों ने चेकिंग की, एग्जाम केंद्रों के बाहर लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment