Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती की 250 बसपा नेताओं के साथ मीटिंग शुरू:भतीजे आकाश, सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद; विधानसभा चुनाव का मंत्र देंगी

    2 hours ago

    2

    0

    बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को लखनऊ में पार्टी के 250 नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। इसमें यूपी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर हैं। बसपा ऑफिस में हो रही इस मीटिंग में मायावती की कुर्सी बीच में लगी है। जबकि राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल किनारे बैठे हुए हैं। सुबह 11 बजे मायावती भतीजे आकाश आनंद के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यह बैठक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की प्लानिंग है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती इस बार लखनऊ में एक साथ मनाई जाए। इसलिए छोटे-बड़े कार्यक्रमों की बजाए एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाए। इसके अलावा, मायावती यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी देंगी। 206 से 1 विधानसभा सीट पर सिमटी बसपा 2007 में 206 विधानसभा सीटें जीतने वाली बसपा की अब हालत ये है कि विधानसभा में सिर्फ एक विधायक है। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 15.2 करोड़ वोटर में से 12.9 फीसदी वोट बसपा को मिला। उसे कुल एक करोड़ 18 लाख 73 हजार 137 वोट मिले थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा की स्थिति नहीं सुधरी। 2019 के लोकसभा में 10 सीटें जीतने वाली बसपा इस बार खाता भी नहीं खोल पाई। उसका वोट प्रतिशत 2019 में 19.43% से गिरकर 9.35% रह गया। ये विधानसभा चुनाव से भी लगभग 3 प्रतिशत कम था। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम मोहन यादव ने बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया:अधिकारियों के साथ मंदिर SOP पर चर्चा शुरू, एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में होंगे शामिल
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मिर्जापुर में ट्रेलर की टक्कर से मां-बेटे और भतीजे की मौत, 200 मीटर घसीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment