Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेयर टायरोन R-Line में बैठे, कहा क्या बात:प्रयागराज के महापौर ने मुख्य अथिति बन किया लॉन्च, कारोबारी भी पहुचे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में प्रीमियम SUV सेगमेंट को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप 7-सीटर SUV टायरोन R-Line लॉन्च की गई। सिविल लाइंस स्थित शोरूम में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने फीता काटकर और कार का अनावरण कर लॉन्च की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में जी एस आर ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के के निदेशक श्यामधर मिश्रा और राजधर मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, ग्राहक और ऑटोमोबाइल प्रेमी पहुंचे। कंपनी के मैनेजर प्रवीण अग्रवाल ने प्रेजेंटेशन के जरिए कार की खूबियां बताईं। उन्होंने कहा कि टायरोन R-Line जर्मन इंजीनियरिंग और आधुनिक लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें प्रीमियम डिजिटल कॉकपिट, 3-रो सीटिंग और बोल्ड स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है, जो इसे रोड पर अलग पहचान देता है। इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो SUV में 2.0 लीटर पेट्रोल टर्बो इंजन मिलता है, जो बेहतर पावर के साथ करीब 15.6 kmpl का माइलेज देता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 46.99 लाख रुपए रखी गई है, जबकि ऑन-रोड कीमत लगभग 55 लाख रुपए तक जा सकती है। मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज में इस तरह की प्रीमियम गाड़ियों का लॉन्च शहर के विकास और बदलती लाइफस्टाइल को दिखाता है। फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “जैसे-जैसे हम प्रीमियम उत्पादों का पोर्टफोलियो बना रहे हैं, हम भारतीय कार खरीदारों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करना जारी रख रहे हैं। बिल्कुल नई टायरोन आर-लाइन वह प्रामाणिक वाहन है जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी। कंपनी के मुताबिक, टायरोन R-Line की बुकिंग और टेस्ट ड्राइव अब प्रयागराज शोरूम में शुरू हो चुकी है। लॉन्च के साथ ही यह SUV शहर में चर्चा का विषय बन गई है और ग्राहकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में 'फ्यूज़न फेस्ट' का समापन:छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, पूर्व छात्र भी हुए शामिल
    Next Article
    IPL में CSK vs PBKS:पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, चेन्नई से प्रशांत वीर का डेब्यू; धोनी-ब्रेविस नहीं खेल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment