Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मियागंज सीएचसी डॉक्टर पर बाहर की जांच-दवा लिखने का आरोप:उन्नाव में चिकित्सा प्रभारी ने शुरू की जांच, मांगा स्पष्टीकरण

    4 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर से जांच और दवाएं लिखने का गंभीर आरोप लगा है। जारुल्लानगर निवासी स्वदेश कुमार ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कटियार से शिकायत कर जांच की मांग की है। स्वदेश कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई सर्वेश कुमार की चार वर्षीय बेटी श्रृष्टि को तेज बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात करीब तीन बजे सीएचसी मियागंज लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर अपने कमरे पर थे और उन्होंने फोन पर ही दवाएं बताकर बच्ची का इलाज शुरू कराया। परिजनों का आरोप है कि सुबह डॉक्टर के अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के लिए लगभग 900 रुपये की जांचें और 400 रुपये की दवाएं बाहर से लिख दीं। महंगी जांच और दवाएं कराने के बावजूद बच्ची की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ, जिससे परिजनों में नाराजगी है। स्वदेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी संबंधित डॉक्टर पर सामान्य बीमारियों में भी बाहर से महंगी दवाएं और जांचें लिखवाने का आरोप लगाया है, जिससे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कटियार ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे पीएम:29 अप्रैल को अमरोहा में लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे लोग
    Next Article
    जनता ने विधायक राजेश कुमार गौतम को पसंद नहीं किया:सुल्तानपुर कादीपुर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. दिलीप गौतम; बसपा से सुरेश गौतम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment