Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ उद्यान विभाग ₹2 में दे रहा रोगमुक्त पौधे:आधुनिक तकनीक से तैयार नर्सरी पौधे, बेहतर उत्पादन और मुनाफे का अवसर

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय उद्यान केंद्र ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ किसानों को उन्नत और रोगमुक्त सब्जियों के पौधे उपलब्ध करा रहा है। आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए ये पौधे किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। उद्यान विभाग के अधिकारी अरुण यादव ने बताया कि यदि किसान अपना बीज उपलब्ध कराते हैं, तो 20 से 25 दिनों में पौधे तैयार होते हैं। इसके लिए ₹1.40 प्रति पौधे की दर तय की गई है। वहीं, विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बीज से पौधे लेने पर ₹2 प्रति पौधे का शुल्क लगता है। सुरक्षित और रोगमुक्त पौधे सेंटर की खासियत यह है कि पौधे पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित वातावरण में तैयार किए जाते हैं। चारों ओर ढके होने के कारण इन पर बाहरी कीट और फंगस का असर नहीं होता, जिससे पौधे रोगमुक्त रहते हैं। खेत में लगाने के बाद इनकी वृद्धि तेजी से होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है। जायद मौसम की सब्जियों की नर्सरी वर्तमान में जायद मौसम के लिए करेला, तरोई और खीरा सहित कई सब्जियों की नर्सरी तैयार की जा रही है। किसान अपने बीज उपलब्ध कराकर भी पौधे तैयार करवा सकते हैं, जिससे उन्हें कम समय में बेहतर फसल और अधिक मुनाफा मिल सकता है। आधुनिक खेती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल यह सेंटर किसानों के लिए आधुनिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है और उनकी आय बढ़ाने में सहायक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-औरैया हाईवे पर 2 युवकों की मौत, 2 घायल:कुंभी दूध फैक्ट्री के पास कारों की आमने-सामने टक्कर; घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक चालक से लूटपाट के दो बदमाश गिरफ्तार:अजगैन में पुलिस मुठभेड़, अवैध तमंचा, बाइक और नकदी बरामद; तीसरे की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment