Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में संपत्ति विवाद में मां-बेटी पर हमला:रिश्तेदारों ने घर में घुसकर की मारपीट, बेटी को दांतों से काटा

    1 hour ago

    2

    0

    पीलीभीत के नौगवां पकड़िया गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बेटी पर हमला किया गया। आरोप है कि परिवार के ही सदस्यों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट की और बेटी को दांतों से काट लिया। घटना के समय पीड़िता के पति घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। नौगवां पकड़िया निवासी गीता देवी (पत्नी भगवान दास) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना बीते दिन दोपहर करीब 4:30 बजे हुई। उस समय उनके पति किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान उनके जेठ रामेश्वर, उनका लड़का विजय और विजय की पत्नी लक्ष्मी जबरन उनके घर में घुस आए। गीता देवी के अनुसार, घर में घुसते ही हमलावरों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और मकान में हिस्सा मांगने लगे। जब गीता की बेटी कल्पना ने इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गीता देवी अपनी बेटी को बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि आरोपी विजय ने कल्पना के हाथ को दांतों से बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। मौके पर चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में बताया गया है कि यह संपत्ति विवाद काफी पुराना है। पीड़िता गीता देवी ने जानकारी दी कि उनकी शादी को 28 वर्ष हो चुके हैं और उनके छह बच्चे हैं। उनके ससुर स्वर्गीय गंगाराम ने उनके जेठ रामेश्वर को शादी से पहले ही शारदा हॉस्पिटल के सामने गली में एक जगह दिलवा दी थी। हालांकि, अब आरोपी उनके वर्तमान निवास स्थान पर भी हिस्सा मांग रहे हैं। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी से सीतापुर के युवक का शव भारत आएगा:रियाद दूतावास ने रवि गोपाल के लिए एनओसी जारी की,18 मार्च को हुई थी युवक की मौत
    Next Article
    कन्नौज में किसान की जमीन कुर्क:खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बावजूद बैंक ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment