Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में शिक्षकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन:पुरानी पेंशन सहित 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में शनिवार को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में एनपीएस (NPS) कटौती के सही रख-रखाव न होने से प्रान खातों में धनराशि प्रदर्शित न होने का मुद्दा उठाया गया। शिक्षकों ने जीपीएफ में समायोजन, लंबित पदोन्नति, अवशेष भुगतान और सेवा अभिलेखों में त्रुटियों जैसे मुद्दों को भी उठाया। उनका कहना है कि ये समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कई मामलों में अनावश्यक देरी और उत्पीड़न के कारण उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों और बीमा भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की। धरना स्थल पर मौजूद शिक्षकों ने राज्य सरकार को भी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण और व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा देने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूरिया किल्लत से बलरामपुर-गोंडा हाईवे जाम:खतौनी की शर्त पर भड़के किसान, खाद वितरण में परेशानी
    Next Article
    लालकुआं-प्रताप नगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन शुरू:बदायूं के यात्रियों को उत्तराखंड-गुजरात से सीधा जुड़ाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment