Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना और अभिभावक मंच ने उठाई आवाज

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार और मनमानी फीस वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देशभर के निजी स्कूलों में अराजकता, मनमाना शुल्क और भ्रष्टाचार व्याप्त है। इससे आम नागरिकों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें लगातार शोषण झेलना पड़ रहा है। आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें इन समस्याओं से भली-भांति अवगत हैं, फिर भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन का दावा है कि कई निजी स्कूल और उनके संचालक प्रभावशाली हैं, जिनकी प्रशासन और शासन में गहरी पैठ है, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम जनता इस व्यवस्था से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि आजाद अधिकार सेना शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त इन समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। आने वाले दिनों में वह इस अराजकता और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण:विरोध पर परिजनों से मारपीट; 4 नामजद, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    बदायूं में बाइक भिड़ंत, बरेली के युवक की मौत:ससुराल से लौटते समय हादसा, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment