Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बाइक भिड़ंत, बरेली के युवक की मौत:ससुराल से लौटते समय हादसा, FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा दातागंज कोतवाली इलाके में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास हुआ। मृतक बरेली का रहने वाला था और अपनी ससुराल से लौट रहा था। मृतक की पहचान बरेली के आंवला कोतवाली इलाके के टिकुरी गांव निवासी मुनेंद्र पाल (35) पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। मुनेंद्र अपनी बाइक से दातागंज के गनगोला गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। ससुराल से वापस लौटते समय रास्ते में उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में मुनेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक का सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर प्रदर्शन:आजाद अधिकार सेना और अभिभावक मंच ने उठाई आवाज
    Next Article
    बदायूं में हनुमान जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम:84 घंटा मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भंडारे का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment