Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में खाद-बीज व्यापारियों का प्रदर्शन:विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, DM को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में खाद-बीज व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में “मऊ खाद बीज व्यापारी सेवा समिति” के दर्जनों पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा ने बताया कि “उत्तर प्रदेश खाद बीज व्यापार सेवा समिति” के आह्वान पर पूरे प्रदेश सहित देशभर के कृषि आदान (खाद, बीज और कीटनाशक) व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी लंबे समय से नीतिगत और व्यवहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में उर्वरक कंपनियों द्वारा खाद के साथ जबरन टैगिंग पर रोक, खाद की FOR (फेयर ऑन रोड) आपूर्ति सुनिश्चित करना, डीलर मार्जिन को न्यूनतम 8% तक बढ़ाना और SATHI पोर्टल को ग्रामीण रिटेलर्स के लिए वैकल्पिक बनाना शामिल है। इसके अलावा HTBT बीज नीति को स्पष्ट करने, सीलबंद पैकिंग में नमूना फेल होने पर विक्रेताओं को दोषमुक्त करने, एक्सपायर्ड कीटनाशकों की अनिवार्य वापसी और नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में कठोर प्रावधानों को शिथिल करने की भी मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिसका सीधा असर कृषि व्यवस्था और किसानों पर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान मऊ खाद बीज व्यापारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, अतुल मौर्य, यशवंत मौर्य, विपिन सिंह, मुन्ना मौर्य, अखिलेश सिंह, जयशंकर सिंह, दीपक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने DM को सौंपा पत्र:सुल्तानपुर की जनहित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग
    Next Article
    रिक्शा चालक को बचाने गए सिपाही से मारपीट, VIDEO:नशे में धुत व्यक्ति ने कॉलर पकड़ा, सिपाही ने बीच सड़क लातों से मारा, सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment